Monday , March 2 2026
Breaking News

जालंधर में दिनदिहाड़े वारदात, इंपीरियल मेडिकल हाल में गोली मारने की धमकी देकर पैसे लूट ले गए लुटेरे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। कंपनी बाग चौक स्थित इंपीरियल मेडिकल हाल में शनिवार को दिनदिहाड़े लुटेरे गोली मारने की धमकी देकर 45 हजार रुपए लूट ले गए। वारदात के बाद पुलिस की सांसें फूल गई है। पीड़ित नरेश ने बताया कि दो युवक दुकान पर आए और पिस्तौल के बल पर 45 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लुटेरे स्पलेंडर मोटरसाइिल पर सवार होकर आए। इस दौरान दुकान पर ग्राहक कम थे। दोनों लुटेरों में एक ने तेजधार हथियार निकाल लिए और दूसरे ने कहा कि उसके पास पिस्तौल भी उसे फायरिंग करने पर मजबूर न करें। देखते ही देखते वह गल्ले में पड़ी नकदी लेकर फरार हो गए। दिन दिहाड़े हुए इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े होते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Semi-finals में किस टीम से होगा इंडिया का मुकाबला, कब खेला जाएगा मैच

स्पोर्ट्स  , (PNL) : टी20 विश्व कप के रोमांचक सुपर 8 चरण के बाद अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!