Thursday , July 30 2026
Breaking News

जालंधर में तीन नाबालिग लड़कियां लापता: दो सगी बहनें और उनकी सहेली दोपहर में घर से निकलते हुए CCTV में कैद

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के सुंदर नगर इलाके में सोमवार शाम को तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। इनमें दो सगी बहनें (12 और 13 साल) और उनकी एक 16 वर्षीय सहेली शामिल है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में तीनों दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बाहर जाती दिखी हैं, जिसके आधार पर तलाश की जारी है। यह घटना जालंधर के सुंदर नगर की है।

यहां एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन किशोरियां अचानक गायब हो गई हैं। लापता लड़कियों में दो सगी बहनें हैं जो चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ती हैं। परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब वे सोमवार शाम को काम से वापस लौटे। घर पर बच्चों को न पाकर उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा और थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक फुटेज सामने आई है, जिसमें तीनों युवतियां सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। परिजनों के मुताबिक, वे सुबह रोजाना की तरह काम पर गए थे और शाम साढ़े पांच बजे जब लौटे तो घर खाली था। एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें लड़कियों की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं और नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि उनके जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!