Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में डियोड्रेंट फटने से स्कॉर्पियो में आग लगी:ड्राइवर जिंदा जला, दरवाजे लॉक होने से बाहर नहीं निकल सका; कपूरथला का नंबर लगा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में चलती स्कॉर्पियो में आग लग गई। जिससे ड्राइवर जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। लोगों ने आग बुझाकर ड्राइवर को बचाने की कोशिश की। आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग बुझाई तो अंदर से ड्राइवर की जली हुई लाश मिली। स्कॉर्पियो पर कपूरथला का नंबर लगा हुआ था। पुलिस ने जली हुई लाश और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शुरूआती जांच में पता चला कि आग लगते ही स्कॉर्पियो के दरवाजे लॉक हो गए, जिस वजह से ड्राइवर बाहर नहीं निकल पाया। पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद कहा कि गाड़ी में रखा डियोड्रेंट या स्प्रे फटा है। जिस वजह से आग लगी।

मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।

गाड़ी की नंबर प्लेट भी जली मिली पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि फोलड़ीवाल में खेतों में बने छप्पड़ (तालाब) के पास एक चलती स्कॉर्पियो में आग लग गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर आग बुझानी चाही। कामयाब न होने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड बुलाई गई। पुलिस वहां पहुंची तो गाड़ी से नंबर प्लेट जली मिली। जिससे पता चला कि स्कॉर्पियो पर कपूरथला के नंबर की है। इसके मालिक की पहचान हो गई है।

शव की पहचान करना मुश्किल पुलिस के मुताबिक मरने वाले का शव काफी जल चुका है। आग की वजह से स्कॉर्पियो से कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। इस वजह से अब पुलिस गाड़ी के मालिक के जरिए अब मरने वाले के बारे में पता कर रही है।

फोलड़ीवाल में छप्पड़ के पास स्कॉर्पियो में लगी आग।

फोलड़ीवाल में छप्पड़ के पास स्कॉर्पियो में लगी आग।

पुलिस जांच में क्या निकला इस बारे में फोलड़ीवाल चौकी इंचार्ज ASI जसवीर सिंह ने बताया कि आग चलती गाड़ी में लगी है। शुरूआती जांच में लग रहा है कि गाड़ी के भीतर शीशे के पीछे रखा कोई ‘डव ब्लास्ट’ (डियोड्रेंट या स्प्रे) फट गया, जिससे कार के अंदर अचानक अफरा-तफरी मच गई। इसी हड़बड़ाहट में वाहन अनियंत्रित होकर ओवरस्पीड हो गया और सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकराता हुआ सीधे पानी से भरे धान के खेतों में जा गिरा, जहां उसमें भीषण आग लग गई।

दुर्भाग्यवश, कार चालक इस भयावह स्थिति में खुद को संभाल नहीं पाया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था और गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर PB 09 R 3688 है और यह कपूरथला का रजिस्टर्ड बताया जा रहा है। इस नंबर के आधार पर गाड़ी गुरप्रीत सिंह के नाम पर दर्ज मिली है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच और पते की तस्दीक के लिए संबंधित गांव का रुख कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!