Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर में कार और रेहड़ी की टक्कर पर हाईवोल्टेज ड्रामा:पुलिसकर्मी बोला- हाथापाई कर मोबाइल छीना, युवक का आरोप- शराब के नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर जालंधर के भगवान वाल्मीकि चौक के पास एक पुलिसकर्मी की कार और रेहड़ी के बीच टक्कर के बाद हंगामा हो गया। रेहड़ी चालक और एक सिख युवक ने पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने, लापरवाही बरतने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।वहीं, पुलिसकर्मी का कहना है कि हादसे के बाद कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई की और उसकी कार से मोबाइल फोन छीन लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही थाना-4 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, यह घटना पुरानी कचहरी के बाहर हुई। टक्कर के तुरंत बाद पुलिसकर्मी और रेहड़ी चालक के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई। घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी फोन वापस मांगते हुए देखा जा सकता है।

मौके पर बहसबाजी होते हुए।

मौके पर बहसबाजी होते हुए।

पुलिसकर्मी का आरोप- रेहड़ी चालक ने बदसलूकी की

पुलिसकर्मी का आरोप है कि हादसे के बाद रेहड़ी चालक ने उसके साथ बदसलूकी की। वह अपनी कार से जा रहा था, तभी सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा से उसकी हल्की टक्कर हो गई। इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इसके बावजूद रेहड़ी चालक ने जबरन उसकी गाड़ी में हाथ डालकर उसका मोबाइल फोन निकाल लिया।

पुलिसकर्मी पर नशे में होने का आरोप

दूसरी ओर, रेहड़ी चालक और एक स्थानीय सिख युवक ने पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का दावा है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। उसके अनुसार, पुलिसकर्मी पहले उसकी एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद कुछ दूरी तक घसीटता ले गया और फिर रेहड़ी से जा टकराया।

युवक ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेहड़ी पर रखा गर्म तेल उसके ऊपर गिरते-गिरते बचा। उसका आरोप है कि जब उन्होंने घटना का विरोध किया, तो पुलिसकर्मी ने उनके साथ हाथापाई और मारपीट की। हादसे में हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई पहले की जानी चाहिए। उसका कहना है कि नुकसान की भरपाई होने के बाद ही पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन लौटाया जाएगा।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया

घटना के बाद रेहड़ी चालक ने मामले की सूचना थाना नंबर 4 की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर उनके बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि सामने आए वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!