Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर में कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम से पहले बवाल:पुलिस ने तैयारियां रुकवाईं, BJP नेता बोले- यह हिंदुओं पर अन्याय

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले बालाजी की चौकी प्रोग्राम को लेकर बवाल हो गया। बुधवार शाम को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इसकी तैयारियां रुकवा दीं। लोगों के डेकोरेशन, टेंट और लाइट का काम करने से रोका। इसमें प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल आने वाले हैं।इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर भाजपा नेता शीतल अंगुराल और मंदिर कमेटी के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सरकार और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि अपने चहेते नेताओं को खुश करने के लिए यह कार्यक्रम रोका जा रहा है।साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुओं के कार्यक्रम को रोका जा रहा है। यदि हिंदू इस अन्याय के खिलाफ भी नहीं बोले तो वे हिंदू कहलाने लायक नहीं। मंदिर कमेटी ने भी ऐलान किया कि यदि ग्राउंड में कार्यक्रम की परमिशन नहीं मिली तो सड़क पर ही कीर्तन किया जाएगा।

आज सुबह भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने साईं दास स्कूल ग्राउंड के बाहर सड़क पर धरना लगा दिया। इस बारे में ADCP-1 आकृषि जैन ने कहा कि परमिशन न होने की वजह से बालाजी की चौकी का कार्यक्रम करने से मना किया जा रहा है। हालांकि, बाद में पुलिस ने कहा कि परमिशन दे दी गई है। चौकी का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा।

बड़ी संख्या में पुलिसबल कार्यक्रम की तैयारियां रुकवाने पहुंचा था।

बड़ी संख्या में पुलिसबल कार्यक्रम की तैयारियां रुकवाने पहुंचा था।

क्या है पूरा मामला…

  • रात में डेकोरेशन का काम रुकवाया: जानकारी के अनुसार, आज (14 मई) जालंधर के साईं दास स्कूल ग्राउंड में बालाजी की चौकी कार्यक्रम होना है। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल आने वाले हैं। इसी को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां चल रही थीं। 13 मई की रात को पुलिस ग्राउंड में पहुंची और डेकोरेशन का काम रुकवा दिया। दो थानों से पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम न करने की चेतावनी दी।

  • भाजपा और मंदिर कमेटी ने मोर्चा खोला: इसकी जानकारी जब भाजपा नेता शीतल अंगुराल और मंदिर कमेटी को हुई तो उन्होंने सरकार और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कष्ट निवारण बालाजी मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कमेटी के पास फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग और नगर निगम की तमाम परमिशन मौजूद हैं, तो पुलिस किसके दबाव में काम रोक रही है?

रात में कार्यक्रम की तैयारियों को रुकवाने पहुंची पुलिस से भाजपा नेता भिड़े।

रात में कार्यक्रम की तैयारियों को रुकवाने पहुंची पुलिस से भाजपा नेता भिड़े।

  • अंगुराल बोले- हिंदू वही जो आज बोले: अंगुराल ने कहा की यह सरकार पुलिस का तमाशा बना रही है। अपने चहेते नेताओं को खुश करने के लिए हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शीतल अंगुराल ने भावुक होते हुए कहा कि आज जो हिंदू इस अन्याय के खिलाफ नहीं बोलेगा, वह हिंदू कहलाने लायक नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन धर्म के मामले में वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि चाहे कुछ भी हो जाए, कन्हैया मित्तल कल प्रभु का गुणगान करेंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर इस कार्यक्रम के लिए उन्हें अपनी जान भी देनी पड़ी, तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

  • कमेटी सदस्यों ने कहा- सड़क पर करेंगे भजन: इस विवाद में श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी (शेखां बाजार) के सदस्यों ने कहा कि अगर पुलिस ने ग्राउंड के अंदर कार्यक्रम नहीं करने दिया, तो वे सड़क पर बैठकर बालाजी का गुणगान करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ भजन करना है, अगर अंदर जगह नहीं मिली तो बाहर सड़क पर ही सही, पर कार्यक्रम होकर रहेगा। यह हंगामा काफी समय तक चलता रहा। इसके बाद रातभर डेकोरेशन का काम बंद ही रहा।

मौके पर भाजपा नेता शीतल अंगुराल पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला।

मौके पर भाजपा नेता शीतल अंगुराल पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला।

मौके पर भाजपा नेता जुटे

आज सुबह मौके पर भाजपा नेता केडी भंडारी और बालाजी कमेटी मेंबर और आम लोग पहुंचे। पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। भाजपा नेता केडी भंडारी ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार हिंदू धर्म के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

केडी भंडारी ने आगे कहा- मैंने कमिश्नर धनप्रीत कौर से बात की, जिसके बाद कमिश्नर ने कहा कि यहां पर चौकी करने की परमिशन नहीं है। इसके बाद मैंने कहा कि सभी परमिशन हैं। इस पर सीपी ने कहा कि जो भजन गायक कन्हैया मित्तल आने वाले हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज है।

तनावपूर्ण माहौल के बीच डेकोरेशन का काम दोबारा शुरू

हालांकि, इस तनावपूर्ण माहौल के बीच सुबह दोबारा काम शुरू हो गया। भजन गायक कन्हैया मित्तल के बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं और समिति के सदस्य डेकोरेशन का काम भी पूरा कर रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि कार्यक्रम शाम साढ़े 6 बजे अपने तय समय पर ही होगा।

इसी बीच भाजपा और मंदिर कमेटी के लोगों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर ग्राउंड के बाहर सड़क पर धरना लगा दिया। लोग सड़क पर ही हनुमान चालीसा और कीर्तन करने लगे। मौके पर पुलिस अधिकारी भी उन्हें समझाने पहुंचे हैं, लेकिन धरना जारी रहा। दोपहर करीब 1 बजे पुलिस का बयान आया कि कमेटी को परमिशन दे दी गई है। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

कार्यक्रम की तैयारियों के PHOTOS…

कार्यक्रम स्थल पर भजन गायक कन्हैया मित्तल के पोस्टर लगाए गए हैं।

कार्यक्रम स्थल पर भजन गायक कन्हैया मित्तल के पोस्टर लगाए गए हैं।

कार्यक्रम के लिए डेकोरेशन का काम शुरू कर दिया गया है।

कार्यक्रम के लिए डेकोरेशन का काम शुरू कर दिया गया है।

हंगामे से संबंधित अपडेट्स और वीडियो देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

ACP बोले- परमिशन अब मिल चुकी

एसीपी सेंट्रल राजेश ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम को करवाने के लिए SHO लेवल की परमिशन थी, लेकिन बड़े अधिकारियों की परमिशन नहीं थी, जो कि अब मिल चुकी है

कन्हैया मित्तल का ईसाइयों से विवाद पुराना

कन्हैया मित्तल और ईसाई समुदाय के बीच विवाद मुख्य रूप से सितंबर 2024 के दौरान चर्चा में आया था। यह विवाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हुए उनके कार्यक्रमों के दौरान दिए गए बयानों से शुरू हुआ था।

यह मामला सितंबर 2024 के मध्य में तब गरमाया जब कन्हैया मित्तल के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। उन्होंने दिल्ली के एक समागम में धर्मांतरण के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी थी। कन्हैया मित्तल ने अपने संबोधन में ईसाई मिशनरियों पर निशाना साधते हुए कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग चंगा करने (बिमारियों को ठीक करने) के नाम पर भोले-भले हिंदुओं को गुमराह कर रहे हैं और उनका धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया था कि आर्थिक मदद या चमत्कार का लालच देकर लोगों को ईसाई बनाया जा रहा है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा था कि सनातनियों को जागना होगा, वरना आने वाले समय में स्थितियां बदल सकती हैं। उन्होंने हिंदू समाज से अपनी परंपराओं और देवी-देवताओं पर अडिग रहने की अपील की थी।

ईसाई समुदाय के कुछ संगठनों और नेताओं ने इन बयानों पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि कन्हैया मित्तल एक खास समुदाय को निशाना बना रहे हैं और समाज में नफरत फैला रहे हैं। विवाद इतना बढ़ गया था कि उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में कुछ जगहों पर शिकायतें दर्ज कराने की बात भी सामने आई थी। विवाद बढ़ने के बाद कन्हैया मित्तल ने स्पष्ट किया कि वे किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि वे उस धर्मांतरण के खेल के खिलाफ हैं, जो छल-कपट से किया जा रहा है।

कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम के लेकर ईसाई समाज ने पोस्टर जारी किए हैं। इसमें कन्हैया मित्तल का फोटो लगाकर उसे क्रॉस किया गया है। पोस्टर में लिखा है- कन्हैया मित्तल का विरोध, पंजाब क्रिश्चन लीडरशिप की तरफ से सख्त चेतावनी। 14 तारीख को जालंधर में प्रोग्राम का विरोध करेंगे। मसीह समाज और अन्य धर्मों के खिलाफ गलत प्रचार पर जालंधर देहाती में मुकदमा दर्ज (FIR No. 78/23) करवाया गया है। पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर और एसएसपी जालंधर देहाती हरविंदर सिंह विर्क से अनुरोध है कि प्रोग्राम रद्द करवाएं नहीं तो विरोध होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!