Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक घर में चल रहे अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश किया है। मंगलवार को छापेमारी के दौरान मौके से अलग-अलग ब्रांड की करीब 126 बोतलें और 10 से 12 पेटियां बरामद की गईं। पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोपी को हिरासत में ले लिया है।जानकारी के अनुसार, पुलिस और आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि न्यू रसीला नगर स्थित एक मकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही आबकारी इंस्पेक्टर और स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।तलाशी के दौरान घर के अंदर से अलग-अलग मशहूर ब्रांड की देसी और अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी गई करीब 10 से 12 पेटियों से कुल 126 बोतलें शराब की मिलीं।

मौके पर जांच करते हुए टीम।

मौके पर जांच करते हुए टीम।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद आरोपी को हिरासत में ले लिया। आबकारी विभाग की टीम बरामद शराब की पेटियों और बोरियों की गिनती कर पूरी सूची तैयार कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मकान में अवैध शराब की सप्लाई कहां से की जा रही थी और आरोपी के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं।

क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह अवैध रूप से शराब बेचे जाने से माहौल खराब हो रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है, ताकि इलाके में अवैध शराब की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!