Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर में अवैध शराब की खेप पकड़ी:चेकिंग दौरान 37 बॉक्स बरामद, चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से लदी एक गाड़ी को पकड़ा है। गुप्त सूचना के आधार पर लगाए गए विशेष नाके के दौरान गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें 37 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं।बरामद शराब में पंजाब और चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और गाड़ी को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामद शराब में पंजाब और चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल।

बरामद शराब में पंजाब और चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल।

शराब की बड़ी खेप पहुंचाने की कोशिश

आबकारी विभाग की टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि एक संदिग्ध गाड़ी के जरिए शराब की बड़ी खेप पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों को गाड़ी के संभावित नंबरों की जानकारी भी साझा की गई थी। इसी सूचना के आधार पर रविवार देर रात आबकारी विभाग के अधिकारी मनजीत सिंह और उनकी टीम ने जालंधर के व्यस्त माता रानी चौक के पास नाकाबंदी की। जैसे ही संदिग्ध गाड़ी वहां पहुंची, टीम ने उसे रोककर तलाशी शुरू कर दी।

37 पेटियां अवैध शराब बरामद

तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से अवैध शराब की कुल 37 पेटियां बरामद की गईं। आबकारी अधिकारियों ने जब इन पेटियों की जांच की तो इनमें 20 पेटियां ‘पंजाब किंग’ ब्रांड, 15 पेटियां ‘पंजाब किंग्स’ ब्रांड और 2 पेटियां ‘नूरपुरी संतरा’ शराब की मिलीं। बरामद शराब की बोतलों पर ‘फॉर सेल इन चंडीगढ़’ लिखा हुआ था।

जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ मार्का की 2 पेटियों को छोड़कर बाकी सभी पेटियों पर ‘फॉर सेल इन पंजाब’ लिखा हुआ था। अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था।

बरामद शराब की बोतलों पर ‘फॉर सेल इन चंडीगढ़’ लिखा हुआ था।

आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही

मौके पर मौजूद एक्साइज अधिकारी मनजीत सिंह के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी स्थानीय क्षेत्र का रहने वाला है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का पहले भी अवैध शराब कारोबार से जुड़ा रिकॉर्ड हो सकता है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!