Monday , April 20 2026
Breaking News

जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में युवक के अपहरण का मामला सामने आया

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के भार्गव कैंप में एक युवक के अपहरण और बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष पर किडनैपिंग और जानलेवा हमले के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि युवक को जबरन गाड़ी में डालकर ले जाया गया और घंटों बंधक बनाकर पीटा गया। नूरमहल से आए पीड़ित रमन कुमार के पिता ने बताया कि उनके बेटे को जालंधर की कांगनीवाल चुंगी के पास से अगवा किया गया। पिता के अनुसार, जब उनका बेटा अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था, उसी दौरान उसके साले, सास और जीजा ने उसे जबरन गाड़ी में फेंक दिया और उसका फोन छीनकर बंद कर दिया।

पीड़ित ने गाड़ी में खींचते वक्त किसी तरह अपनी पत्नी (जो अपने मायके में थी) को यह बता दिया कि उसके भाई और परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया है। इसके बाद बहू ने तुरंत अपने ससुर को फोन करके घटना की जानकारी दी कि उसके पति की जान को खतरा है।परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उस मालिक को भी फोन किया जहां युवक काम करता था। उन्होंने मकान मालिक से कथित तौर पर कहा कि हमने लड़के को मार दिया है। यह सुनकर घबराए मकान मालिक ने तुरंत पीड़ित के परिवार को सूचित किया और उन्हें जल्द से जल्द जालंधर पहुंचने को कहा।

पीड़ित के पिता का कहना है कि उनके बेटे को बुरी तरह पीटा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को उनके चंगुल से छुड़वाया। परिजनों का दावा है कि ससुराल पक्ष चाहता है कि उनका बेटा जालंधर छोड़कर चला जाए, इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पीड़ित परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद मीर की हालत गंभीर:सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद की लगाई गुहार; जालंधर के अस्पताल में चल रहा इलाज

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की मशहूर सूफी गायक जोड़ी नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद गुलशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!