Thursday , November 12 2026
Breaking News

जालंधर के दशहरा ग्राउंड में नशा करते 3 युवक पकड़े:कमेटी सदस्यों और लोगों ने पीटा, चेतावनी देकर छोड़ा, ACP बोले- तीन दिन पुराना वीडियो

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती इलाके में घास मंडी चौक के पास दशहरा ग्राउंड में नशा करते तीन युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों और दशहरा ग्राउंड प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई की और चेतावनी देकर छोड़ दिया।जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासियों और दशहरा ग्राउंड प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मिलकर नशा कर रहे युवकों को मौके पर ही घेर लिया। कमेटी के सदस्यों और लोगों ने इन युवकों को पकड़कर उनके इस कदम का कड़ा विरोध जताया। गुस्से में आए लोगों और कमेटी सदस्यों ने युवकों को थप्पड़ लगाए।कमेटी के सदस्यों की सख्ती और मारपीट के बाद युवक जान बचाकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, इस पूरी घटना का वीडियो बाद में इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर दिया गया। मामले में ACP का कहना है कि वीडियो तीन दिन पुराना है।

कमेटी सदस्यों ने युवकों को थप्पड़ मारे।

कमेटी सदस्यों ने युवकों को थप्पड़ मारे।

नशे की वजह से युवक की हो चुकी है मौत स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ ही समय पहले इसी दशहरा ग्राउंड में अत्यधिक नशे के सेवन (ओवरडोज) के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत भी हो चुकी है। इतने बड़े हादसे के बाद भी मैदान में असामाजिक तत्वों और नशा करने वालों का जमावड़ा कम नहीं हुआ है। इससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी जगह पहले भी नशे के कारण एक युवक की मौत हो चुकी है। मामले के बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई और नियमित गश्त की मांग की है।

मामले की जानकारी देते हुए जालंधर वेस्ट के ACP आतिश भाटिया।

मामले की जानकारी देते हुए जालंधर वेस्ट के ACP आतिश भाटिया।

ACP बोले- तीन दिन पुराना है वीडियो जालंधर वेस्ट के ACP आतिश भाटिया ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बारे में सफाई देते हुए बताया कि कुछ युवक दशहरा ग्राउंड में बैठकर कथित तौर पर नशा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो लगभग तीन दिन पुराना है। दशहरा ग्राउंड में मौजूद खाली पड़ी इमारतों और कमरों का नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों के लिए गलत इस्तेमाल रोकने के मकसद से स्थानीय नेताओं और आम जनता की मदद से उन्हें बंद कर दिया गया है।

NDPS एक्ट के तहत तीन FIR दर्ज उन्होंने बताया कि पिछले एक हफ्ते के दौरान पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 के अधिकार क्षेत्र में NDPS एक्ट के तहत तीन FIR दर्ज की गई हैं। इसके अलावा, 25 युवकों को इलाज और पुनर्वास के लिए OOAT क्लीनिक/नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

5,000 नशीली गोलियां भी बरामद की गई हाल ही में इलाके से 5,000 नशीली गोलियां भी बरामद की गई थीं। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस इलाके में CASO (घेराबंदी और तलाशी अभियान) और नियमित गश्त के जरिए नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है।

112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचित करें उन्होंने कहा कि अगर नशीले पदार्थों के सेवन, बिक्री या सप्लाई से जुड़ी कोई भी गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए समय पर कार्रवाई की जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!