Monday , August 31 2026
Breaking News

जालंधर के आदमपुर में मिला ड्रोन:स्कूल ग्राउंड में खेल रहे बच्चों पर गिरा, पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर  , (PNL) : आदमपुर के गांव हरिपुर स्थित सरकारी स्कूल के खेल मैदान में संदिग्ध ड्रोन मिला है। गांव के सरपंच निर्मल राम ने बताया कि मंगलवार देर शाम बच्चे स्कूल के ग्राउंड में खेल रहे थे, तभी यह ड्रोन उनके ऊपर आकर गिर गया। बच्चे इसे उठाकर हमारे पास लाए और हमने थाना आदमपुर पुलिस को सूचित कर दिया।

ड्रोन मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। उसके बाद मौके पर डीएसपी राजीव कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने अपील की है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं।

सरपंच सहित गांव के लोगों ने बताया कि एक बार तो वो ड्रोन को देख डर गए थे। इसमें कुछ भी हो सकता था। जिस तरह से ये बच्चों पर आकर गिरा तो उससे अनहोनी भी हो सकती है। लोगों ने पुलिस से मांग की कि ड्रोन की जांच कर पता लगाया जाए कि ये किसका है और कहां से आया है।

ड्रोन मिलने पर जांच करने पहुंची पुलिस।

ड्रोन मिलने पर जांच करने पहुंची पुलिस।

ड्रोन को लेकर जानकारी देते ग्रामीण।

ड्रोन को लेकर जानकारी देते ग्रामीण।

सुरक्षा एजेंसियां भी कर रही है जांच

सुरक्षा एजेंसियां भी ड्रोन की तकनीकी जांच कर रही हैं, ताकि इसके स्रोत और उद्देश्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके। डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि उन्हें बीते दिन सूचना मिली थी कि हरिपुर के मैदान में ड्रोन गिरा पड़ा है, जिसके बाद थाना प्रभारी व खुद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

टेस्टिंग दौरान आर्मी का ड्रोन मैदान में गिरा

इस दौरान मौके पर आर्मी के अधिकारी रविंदर भी घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि आर्मी का ड्रोन है, जो यहां पर गिर गया। डीएसपी ने बताया कि एलेवन कोर जोनल वर्क शॉप कैंट का ड्रोन है। मेजर सत्यम धवन के साथ उनकी बात हुई तो पता चला कि टेस्टिंग के दौरान आर्मी का ड्रोन मैदान में गिर गया था।

फायरिंग रेंज में आर्मी द्वारा लगातार टेस्टिंग की जाती है। ऐसे में किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। इससे पहले भी एक बार आर्मी का ड्रोन गिर चुका है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!