Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर : कंपकंपा देने वाली ठंड के चलते सेहत विभाग ने जारी की नई एडवाइजरी, डीसी बोले-इन बातों का जरुर रखें ध्यान

जालंधर, (PNL) : राज्य में शीतलहर जारी है, जिसे देखते हुए सेगत विभाग ने ठंड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है और सावधानी बरतने को कहा है. डीसी ने लोगों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन करने की अपील की और कहा कि विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाया जाए।

एडवाइजरी में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मौसम पर नजर रखने और कडकती ठंड से बचाव के लिए जारी एडवाइजरी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि रेडियो, टीवी पर लोगों को मौसम की जानकारी दी जाए। और समाचार पत्रों के माध्यम से अधिक जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। यह भी सलाह दी जाती है कि लोगों को पर्याप्त गर्म ऊनी कपड़े रखने चाहिए और मोटे भारी कपड़ों के एक सेट के बजाय हल्के गर्म कपड़ों की कई परतें पहननी चाहिए क्योंकि तंग कपड़े रक्त परिसंचरण को कम करते है। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में अगर लंबे समय तक सर्दी, फ्लू और नाक बहने के लक्षण दिखें तो तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए।

एडवाइजरी में यह भी अपील की गई है कि शीत लहर से बचने के लिए लोगों को घर के अंदर ही रहना चाहिए और अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए। लोगों को सिर, हाथ, नाक, गर्दन और पैर की उंगलियों को अच्छी तरह से ढकने के लिए ऊनी टोपी, मफलर और वाटरप्रूफ जूते पहनने चाहिए।
यह भी बताया गया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रखने के लिए विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। गर्म तरल पदार्थ पीना चाहिए क्योंकि यह ठंडी हवाओं का मुकाबला करने के लिए शरीर के तापमान को बनाए रखता है। लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से त्वचा शुष्क, कठोर और सुन्न हो जाती है और शरीर के खुले हिस्सों पर काले धब्बे दिखाई देने लगते है।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि ठंड लगने को नजरअंदाज न किया जाए क्योंकि यह शरीर में गर्मी का शुरुआती लक्षण है। शराब का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर का तापमान कम हो जाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!