Wednesday , July 22 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में BJP ऑफिस का घेराव करने पहुंचे किसान:पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका, धक्का-मुक्की हुई; अमेरिका-भारत FTA के विरोध में हुए उग्र

चंडीगढ़ , (PNL) : अमेरिका-भारत मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आज चंडीगढ़ पहुंच गए। सेक्टर-35 स्थित किसान भवन से भाजपा कार्यालय की ओर मार्च निकाल रहे किसानों को पुलिस ने बीच रास्ते में बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की व झड़प हुई।

यह प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की ओर से आयोजित किया गया था। इसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में किसान शामिल होने पहुंचे। जैसे ही किसान विकास भवन से आगे बढ़ने लगे, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद किसानों ने वहीं सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

देखिए प्रदर्शन की 2 PHOTOS:-

नारेबाजी करते हुए किसान।

नारेबाजी करते हुए किसान।

पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों को रोका।

पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों को रोका।

3 पॉइंट में जानिए किसान नेताओं ने क्या कहा: –

  • संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। इसके तहत दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कई स्थानों पर टोल प्लाजा फ्री कराने का कार्यक्रम रखा गया। जिन क्षेत्रों में टोल प्लाजा नहीं थे, वहां भाजपा कार्यालयों और पार्टी नेताओं के आवासों का घेराव करने का निर्णय लिया गया।

  • चंडीगढ़ में किसान संगठनों ने सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने की योजना बनाई थी। इसके लिए विभिन्न किसान जत्थेबंदियां शहर में एकत्रित हुईं। किसान नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें भाजपा कार्यालय पहुंचने से पहले ही रास्ते में रोक दिया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

  • किसानों का कहना है कि प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मौके पर बुलाकर उनका मांगपत्र सौंपने की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, किसान नेताओं ने इसे अपर्याप्त बताते हुए कहा कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है, इसलिए केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि किसानों की मांगों को गंभीरता से सुने और उन पर उचित कार्रवाई करे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

फिल्लौर में चलती रोडवेज का टायर फटा:सवारी की टांग टूटी, कई को लगी चोट, ड्राइवर बोला- अधिकारियों को बताने पर भी टायर नहीं बदला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फिल्लौर में सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव भटियां के पास मंगलवार …

पठानकोट में ओवरस्पीड बस ने 4 को कुचला:2 की मौत, गुस्साए लोगों ने बस फूंकी; जालंधर से जम्मू जा रही थी

पठानकोट , (PNL) : पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने …

लुधियाना में किसानों ने 3 टोल प्लाजा किए फ्री:इंटरनेट बंद, लोगों के नंबर लिए जा रहे; भारत-अमेरिका FTA का जता रहे विरोध

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और मांगों को लेकर प्रदर्शन …

जालंधर में बारिश से तापमान में गिरावट:मौसम विभाग का अर्लट, भारी बारिश की चेतावनी , मौसम हुआ सुहावना

जालंधर , (PNL) : जालंधर समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में देर रात से हो रही …

जालंधर में डबल मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर:टांग में गोली लगी तो जमीन पर गिरा, खून देख दर्द से तड़पने लगा गुल्लू

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गोलियां मारकर डबल मर्डर करने के आरोपी के साथ पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!