Friday , October 16 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या:सिर में शूट किया, बेड पर शव मिला; नाबालिग बेटा हिरासत में, पुलिस बोली- बयान बदल रहा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कॉन्स्टेबल के सिर में गोली लगी मिली। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो नितिन घायल हालत में बेड पर लेटे मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मौके से देसी कट्टा बरामद किया है। शुरुआती पूछताछ में नितिन के नाबालिग बेटे ने किसी दूसरे व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस को उसके बयान पर संदेह हुआ।पूछताछ के दौरान उसके बयान में विरोधाभास सामने आने पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया। वारदात के दौरान बेटा और मां ही घर में मौजूद थे। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर किसने पुलिसकर्मी को गोली मारी।

पुलिस को घर की पहली मंजिल पर कोने में देसी कट्टा पड़ा मिला है।

पुलिस को घर की पहली मंजिल पर कोने में देसी कट्टा पड़ा मिला है।

गोली की आवाज सुन पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई

घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। हेड हेड कॉन्स्टेबल नितिन (42) अकाउंट ब्रांच पुलिस हेडक्वार्टर सेक्टर 9 में तैनात था। पड़ोसियों के मुताबिक, नितिन के घर से पहले काफी शोर-शराबे की आवाजें आ रही थीं। कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

बेटे ने कहा- कोई बाहर से आया और पापा को गोली मार दी

घटना के बाद पुलिस ने नितिन के 17 साल के नाबालिग बेटे से पूछताछ की। शुरुआती बयान में बेटे ने पुलिस को बताया कि किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके पिता को गोली मारी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब उससे घटना के बारे में दोबारा पूछताछ की तो उसके बयान में विरोधाभास सामने आए।

बयान बदला तो नाबालिग को हिरासत में लिया

पुलिस को बेटे के बयान पर संदेह होने के बाद उससे लगातार पूछताछ की गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोली किसने चलाई। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, देसी कट्टे और परिवार के सदस्यों के बयानों को मिलाकर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि जांच की जा रही है।

चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि जांच की जा रही है।

पड़ोसी बोले- कुछ दिनों से घर में चल रहा था विवाद

नितिन के पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से घर में विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह भी घर से झगड़े और शोर की आवाजें सुनाई दे रही थीं। इसके कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। पुलिस अब पड़ोसियों और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।

नाबालिग का मनीमाजरा में थार से टक्कर का केस भी

पुलिस के अनुसार, नितिन के नाबालिग बेटे का कुछ दिन पहले मनीमाजरा में थार गाड़ी से टक्कर मारने का मामला भी सामने आया था। पुलिस इस घटना की भी जानकारी जुटा रही है। जांच की जा रही है कि इस पुराने मामले और शुक्रवार सुबह हुई गोलीकांड की घटना के बीच कोई संबंध है या नहीं।

SSP कंवरदीप कौर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

घटना की सूचना के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। SSP कंवरदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने इलाके को घेरकर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। एक देसी कट्टा मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल नाबालिग से पूछताछ और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी …

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

खन्ना में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

 लुधियाना , (PNL) : खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : मानसा में तनावपूर्ण माहौल, न्याय समिति ने बैठक करने से इनकार किया

मानसा , (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ …

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!