Wednesday , September 30 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में नशा-शराब तस्करी में 3 गिरफ्तार:एक भेजा जेल, दूसरा रिमांड पर, लुधियाना-अमृतसर से सस्ती हेरोइन लाते थे

चंडीगढ़  , (PNL) :  चंडीगढ़ में सारंगपुर थाना पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 53.08 ग्राम हेरोइन और अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई डीएसपी सेंट्रल दलबीर सिंह और सारंगपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार की अगुवाई में गठित दो अलग-अलग टीमों ने की।पहली टीम ने चेकिंग के दौरान धनास के स्मॉल फ्लैट इलाके में रहने वाले रंजीत उर्फ कर्मा और सूरज उर्फ भूत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से 53.08 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ सारंगपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया।

नशे के आदी लोगों को अपना निशाना बनाते थे

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लुधियाना और अमृतसर से कम कीमत पर हेरोइन खरीदकर लाते थे। इसके बाद चंडीगढ़ और मोहाली के अलग-अलग इलाकों, कॉलोनियों और युवाओं को ज्यादा दामों में बेचते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी खासतौर पर छात्रों और नशे के आदी लोगों को अपना निशाना बनाते थे।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है और वे अब तक कितनी बार नशे की खेप ला चुके हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

एक जेल, दूसरा पुलिस रिमांड पर

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने रंजीत उर्फ कर्मा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं दूसरे आरोपी सूरज उर्फ भूत को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि वह हेरोइन कहां-कहां सप्लाई करता था, उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे और इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अब तक कितनी बार पंजाब के अलग-अलग शहरों से नशे की खेप लेकर चंडीगढ़ और मोहाली में सप्लाई कर चुके हैं। इसके अलावा उनसे जुड़े अन्य तस्करों और खरीददारों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सूरज उर्फ भूत के खिलाफ पहले भी सारंगपुर थाने में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। रंजीत उर्फ कर्मा का अब तक कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

अवैध शराब के साथ एक और गिरफ्तार

वहीं दूसरी टीम ने इलाके में चल रही चेकिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सागर नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से 20 पेटियां देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी बिना किसी वैध परमिट और लाइसेंस के शराब की सप्लाई कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब को अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी में था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह सस्ती कीमत पर शराब लाकर उसे ज्यादा दामों में बेचता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शराब कहां से लेकर आया था और वह किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ सारंगपुर थाने में एक्साइज एक्ट की धारा 61-1-14 के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस बेल पर रिहा कर दिया। हालांकि मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!