Wednesday , July 29 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में अवैध कब्जों पर सख्ती:15 दिन में लोगों को खुद हटाने के आदेश, नहीं हटे तो नगर निगम करेगा कार्रवाई

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ चंडीगढ़ नगर निगम सख्त हो गया है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ के एंट्री प्वाइंट पर बसे हल्लोमाजरा के लोगों को 15 दिन में अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए हैं। नगर निगम ने साफ किया है कि अगर तय समय में कब्जे नहीं हटाए गए तो उनके द्वारा खुद एक्शन लिया जाएगा। इस दौरान कब्जे हटाने पर जो भी खर्च आएगा, उसकी वसूली भी संबंधित पार्टी से की जाएगी। चंडीगढ़ निगम कमिश्नर की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

टीमों ने अधिकारियों को दी सूचना

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की तरफ से अवैध निर्माण पर नजर रखने के लिए स्पेशल टीमें गठित की हुई हैं। इस दौरान निगम अधिकारियों के ध्यान में आया है कि इलाके में कई जगह अवैध कब्जे हुए हैं। ये कब्जे सरकारी जमीन पर हैं। अधिकतर कब्जे गांव की सरकारी जमीन, सड़कों, गलियों और खुले स्थानों पर किए गए हैं।

इन कब्जों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसा करने वालों को 15 दिन में अपने कब्जे हटाने होंगे। वरना बिना नोटिस निगम द्वारा एक्शन किया जाएगा, जिसके बाद कब्जे करने वालों पर कार्रवाई भी होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!