Wednesday , September 9 2026
Breaking News

चंडीगढ़ निगम घोटाले की रिपोर्ट बैठक में होगी पेश:116 करोड़ का है फर्जी FD घोटाला, निजी बैंक के पूर्व मैनेजर पर मिलीभगत के आरोप

चंडीगढ़ , (PNL) :  चंडीगढ़ नगर निगम (MC) में हुए 116 करोड़ रुपये के फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) घोटाले को लेकर बुधवार को होने वाली जनरल हाउस की मीटिंग हंगामेदार रहने वाली है। निगम प्रशासन इस बैठक में घोटाले की पूरी डिटेल रिपोर्ट पार्षदों के सामने रखेगा। इस रिपोर्ट में न सिर्फ घोटाले की पूरी कहानी होगी, बल्कि अब तक हुई रिकवरी और दोषियों पर की गई कार्रवाई भी पेश की जाएगी।

बैंक की एक सूचना से खुला घोटाला

यह पूरा मामला तब सामने आया जब IDFC फर्स्ट बैंक ने नगर निगम को सूचित किया कि जिन 11 एफडीआर (FDR) को निगम अपने रिकॉर्ड में दिखा रहा है, उनका बैंक के सिस्टम में कोई वजूद ही नहीं है। जांच में पता चला कि ये सभी रसीदें फर्जी थीं। आरोप है कि ये फर्जी एफडीआर साल 2025 में IDFC फर्स्ट बैंक की सेक्टर-32 शाखा के तत्कालीन मैनेजर द्वारा जारी की गई थीं।

जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

नगर निगम के सूत्रों के मुताबिक, जब बैंक स्टेटमेंट की बारीकी से जांच की गई, तो कई बड़ी गड़बड़ियां सामने आईं। 11 अप्रैल 2025 और 1 सितंबर 2025 की तीन ऐसी पेमेंट एंट्री मिलीं, जिनका टोटल 8.22 करोड़ रुपये था। यह राशि निगम के उन रिकॉर्ड्स से मेल नहीं खा रही थी, जो विभिन्न एजेंसियों को किए गए भुगतान के लिए रखे गए थे। जब चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (CSCL) के प्रोजेक्ट बंद होने के समय जमा किए गए बयानों और बैंक के असली स्टेटमेंट का मिलान किया गया, तो कई डेबिट और क्रेडिट एंट्री संदिग्ध पाई गईं।

11 FDR निकली फर्जी

जांच टीम ने कुल 116.84 करोड़ रुपये की 11 ऐसी एफडीआर की पहचान की है, जिन्हें निगम के रिकॉर्ड में तो एक्टिव एसेट (सक्रिय संपत्ति) दिखाया गया था, लेकिन 24 फरवरी 2026 को बैंक से प्राप्त आधिकारिक स्टेटमेंट में इनका कोई जिक्र नहीं था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!