Friday , October 23 2026
Breaking News

गडकरी की तरफ से भेजी गई प्रोजेक्ट बंद करने वाली चिट्ठी पर कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा का बड़ा बयान, बोले-पंजाब से नफरत करती है भाजपा

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा पंजाब में कटड़ा हाईवे प्रोजेक्ट को बंद करने की चेतावनी पर पंजाब के केबिनेट मंत्री हरपाल चीमा का बड़ा बयान आया है। चीमा का कहना है कि मुझे लगता है कि गडकरी ने जानबूझकर, एक सुनियोजित रणनीति और एक साजिश के तहत ऐसा बयान दिया है। पंजाब अच्छा है और पंजाब में उद्योग आ रहे हैं और राज्य तरक्की कर रहा है। मुझे लगता है कि भाजपा पंजाब से नफरत करती है, जिस कारण इस तरह की बातें की जा रही हैं।

वहीं आईजी पुलिस सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति कंट्रोल में है। मामले की CM समीक्षा कर रहे हैं। हमने इस केस में SIT का गठन किया है। ऐसी दो घटनाएं हुई थीं और अगर जरूरत पड़ी तो हम NHAI के लिए और सुरक्षा मुहैया कराएंगे। लुधियाना ग्रामीण ढाका और जालंधर ग्रामीण पुलिस के नूरमहल थाने से दो मामले सामने आए। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा था। पत्र में गड़करी ने NHAI अधिकारियों और ठेकेदारों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार के कदमों पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो 14,288 करोड़ रुपए की 293 किलोमीटर की परियोजना बंद करना पड़ेगी।

गडकरी ने कहा कि मुझे दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे परियोजना पर हाल ही में हुई दो घटनाओं के बारे में पता चला है। जालंधर जिले में एक ठेकेदार के इंजीनियर को बेरहमी से पीटा गया। मैं इसकी तस्वीर भी भेज रहा हूं। हालांकि इस घटना के संबंध में FIR भी दर्ज की गई है, लेकिन अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं लिया गया।

लुधियाना जिले में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट के ठेकेदार के कैंप पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इन लोगों ने इंजीनियरों और कर्मचारियों को कैंप में जिंदा जलाने की धमकी भी दी। इस मामले में NHAI अधिकारियों की लिखित शिकायत के बाद भी अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। न बदमाशों को पकड़ा गया है।

तुरंत कार्रवाई का अनुरोध

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अनुरोध किया है कि राज्य सरकार आगे होने वाली ऐसी घटनाओं को रोकने और NHAI अधिकारियों का विश्वास बरकरार करने के लिए अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करे, ताकि पंजाब सरकार पर विश्वास बन सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी:सीआईआई ने 20 पेटी व्हिस्की और देसी की बोतल के साथ एक को पकड़ा, एक फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं में जाली नंबर प्लेट लगाकर लग्जरी गाड़ियों से शराब …

7 रुपये की Lottery,, 1 करोड़ का इनाम…कोटकपूरा के मजदूर परिवार की चमकी किस्मत; जानें पूरी कहानी

फरीदकोट ,  (PNL) : पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में एक मजदूर परिवार की किस्मत …

Jalandhar में Trolley से टकराई Car , युवक की मौत; Driver को झपकी आने से हादसा, एक घायल

जालंधर , (PNL) : Jalandhar के शाहकोट-नकोदर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार आई-20 कार ट्रॉली से …

Amritsar में 6.581 किलो हेरोइन बरामद:पैकिंग का सामान भी मिला, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई; मामला दर्ज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने 6.581 किलोग्राम हेरोइन …

Chandigarh में मर्डर, मंदिर के बाहर ऑटो में बैठे लोगों पर Firing, एक युवक की मौत

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी में गुरुवार रात सनातन धर्म मंदिर के बाहर …

पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर ने इस वजह से छोड़ दी सरकारी नौकरी, दिया इस्तीफा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप सिंह नत्थोवाल ने …

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन:परमिंदर झोटा को दी गई श्रद्वाजंलि, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का 6 दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू हो गया। …

जालंधर में मैकेनिकल इंजीनियर की मौत, बहन बोली-गर्लफ्रेंड ने मरवाया:उसी के घर मरा मिला, निहंग से गनपॉइंट पर उठवाया; 4 साल से रिलेशन में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 22 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर की मौत मामले में उसकी बहन …

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!