Wednesday , February 18 2026
Breaking News

जेल में बैठे ही खडूर साहिब से चुनाव लड़ रहे कट्टरपंथी अमृतपाल के पास हैं महज 1,000 रुपए, कोई संपत्ति नहीं, हलफनामा दायर, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कट्टरपंथी सिख अमृतपाल सिंह के चुनावी हलफनामे के अनुसार उसके पास महज 1,000 रुपये की संपत्ति है। अमृतपाल ने खडूर साहिब से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसी सिलसिले में हलफनामा दाखिल किया गया है।

‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख 31 वर्षीय सिंह ने पंजाब की खडूर साहिब सीट से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने के फैसले के साथ चुनाव मैदान में कदम रखा है। सिंह का नामांकन पत्र उनके चाचा ने शुक्रवार को तरनतारन जिले में दाखिल किया। सिंह ने गुरुवार को असम की डिब्रूगढ़ जेल में अपना नामांकन पत्र भरा।

चुनावी हलफनामे के अनुसार सिंह के पास अमृतसर में एसबीआई शाखा, रय्या, बाबा बकाला में 1,000 रुपये का बैंक बैलेंस है। हलफनामे के मुताबिक इसके अलावा सिंह के पास कोई चल या अचल संपत्ति नहीं है।

अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर के पास 18.37 लाख रुपये की चल संपत्ति है। इसमें 20,000 रुपये नकद, 14 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 4,17,440 रुपये के बराबर 4,000 जीबीपी (पाउंड) शामिल हैं, जो रेवोल्यूट लिमिटेड, लंदन, यूके में खाते में हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : NHS अस्पताल में रोबोट की मदद से जोड़ बदलने का बड़ा कार्यक्रम होगा 21 और 22 फरवरी को, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : एन.एच.एस अस्पताल, जो हड्डियों और जोड़ों के बेहतरीन इलाज के लिए जाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!