Tuesday , September 8 2026
Breaking News

कर्नल, मेजर और DSP की शहादत पर देश में गुस्सा, बजरंग दल ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

न्यूज डेस्क, (PNL) : कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार (13 सितंबर) को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी की शहादत से देश भर में गुस्से का माहौल है. बुधवार देर रात की इस घटना के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने इसका, जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सुना जा सकता है कि लोग हाथों में मोमबत्ती लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्य ‘शहीद जवान अमर रहें’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगा रहे हैं. एनकाउंटर के दौरान सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, बटालियन कमांडेंट मेजर आशीष धनौत और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट शहीद हो गए. अनंतनाग के कोकोरेनाग इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग की थी, जिसमें इन जवानों की शहादत हुई है. मुठभेड़ में दो आतंकी भी मार गिराए गए हैं.

सेना के सूत्रों ने बताया है कि कर्नल मनप्रीत सिंह आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे. मंगलवार शाम को ऑपरेशन शुरू किया गया था, लेकिन रात को इसे बंद कर दिया गया. बुधवार सुबह फिर आतंकियों के छिपे होने होने की सूचना मिली. इसके बाद एक ठिकाने को घेरकर जब सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी.

कर्नल मनप्रीत सिंह पंचकूला के रहने वाले थे, जबकि मेजर आशीष हरियाणा के पानीपत निवासी थे. वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट रिटायर्ड आईजी गुलाम हसन भट्ट के बेटे हैं. हुमायूं की दो महीने की बेटी भी है.  इन जवानों की शहादत पर पूरे देश में गम का माहौल है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!