Wednesday , April 1 2026
Breaking News

कनाडा में PR आने पर जश्न मनाने गए पंजाबी छात्र की झील में डूबने से मौत, घर में छाया मातम

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के ओंटारियो के पोर्ट पेरी शहर से दुखद खबर आ रही है। वहां पर पंजाबी छात्र आकाशदीप सिंह (27 वर्ष) की झील में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने छात्र का शव बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि आकाशदीप सिंह कुछ दिन पहले ही कनाडा में पक्का हुआ था और अपनी पीआर का जश्न मनाने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ झील पर गया था।

वहां पर वह झील में डूब गया, जिससे उसका मौत हो गई। पुलिस इस पूरी घटना की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। गौरतलब है कि कनाडा में विभिन्न कारणों से छात्रों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। मृतक मूलरूप से पंजाब के होशियारपुर जिले के दसूहा कस्बे के नजदीक गांव का बताया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के गुरसंत नगर में युवती पर हमला: शादी से इनकार पर बौखलाया प्रेमी

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के गुरसंत नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!