Tuesday , July 28 2026
Breaking News

कनाडा में Diljit Dosanjh के लाइव कॉन्सर्ट में भारी बवाल, मंच पर सिक्योरिटी गार्ड से भिड़े पन्नू के आतंकी

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के वैंकूवर में दिलजीत दोसांझ का औरा-2026 (Aura-2026) नाम का म्यूजिक कॉन्सर्ट चल रहा था. हजारों प्रशंसकों की भीड़ के बीच अचानक कुछ प्रदर्शनकारी अंदर घुस आए और नारेबाजी शुरू कर दी. इन लोगों ने दिलजीत पर बीजेपी और RSS का एजेंट होने के आरोप लगाए.सूत्रों के अनुसार, हंगामा करने वालों में पवनदीप सिंह बस्सी और मनदीप सिंह रवि नाम के व्यक्ति शामिल हैं. इन दोनों का संबंध भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस'(SFJ) से बताया जा रहा है, जिसका प्रमुख भगोड़ा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू है.

जब सिक्योरिटी टीम ने इन प्रदर्शनकारियों को बाहर निकालने की कोशिश की, तो वे सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए. कुछ देर के लिए कॉन्सर्ट का माहौल तनावपूर्ण हो गया और संगीत का शोर नारेबाजी में बदल गया.

हालांकि, सुरक्षाबलों ने स्थिति को काबू में कर लिया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि वे भविष्य में भी दिलजीत के शो का विरोध जारी रखेंगे.

दिलजीत को बीजेपी-आरएसएस का एजेंट बताया

प्रदर्शनकारियों ने दिलजीत को बीजेपी-आरएसएस का एजेंट बताते हुए नारेबाजी की और सुरक्षाकर्मियों से भी भिड़ गए. इस घटना के बाद दिलजीत के आगामी शोज की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. सूत्रों का कहना है कि इसकी मुख्य वजह प्रदर्शनकारियों ने आगे भी दिलजीत दोसांझ के शो में विरोध करने की चेतावनी दी है.

27 अप्रैल को हुआ था यह लाइव कॉन्सर्ट

दिलजीत दोसांझ इन दिनों कनाडा में हैं. 27 अप्रैल को उनका यह लाइव कॉन्सर्ट हुआ था. वहीं इस मामले में सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. रेडिट पर इंडियन सोशल नामक एक यूजर्स ने लिखा- पन्नू चर्चा में बने रहने के लिए दिलजीत के लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा करवा रहा है.

दिलजीत के खिलाफ खालिस्तानी समर्थक पहले भी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में पिछले साल उनके खिलाफ एक शो के दौरान विरोध प्रदर्शन हुआ था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली पहुंचा गैंगस्टर जॉबन बिल्ला:इंडोनेशिया से हुआ डिपोर्ट, विदेश में बैठकर चला रहा था गैंग; हत्या और टारगेट किलिंग के आरोप

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब पुलिस को विदेश में छिपे गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली …

ऑस्ट्रेलिया के गुरुद्वारे में आग के बाद श्री अकाल तख्त सख्त, जांच टीम भेजने के आदेश

अमृतसर (PNL) : ऑस्ट्रेलिया के वर्जीनिया स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार की इमारत में आग लगने …

बारिश के बीच सीएम मान ने दी लुधियाना को सौगात:लोहारा स्कूल में ‘वर्धमान ब्लॉक’ का किया उद्घाटन

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारी बारिश के …

पंजाब बंद का असर: अमृतसर-जालंधर में बाजार-ऑफिस बंद कराए, स्कूलों में छुट्‌टी

जालंधर , (PNL) : बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज …

जालंधर में अवैध शराब की खेप पकड़ी:चेकिंग दौरान 37 बॉक्स बरामद, चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!