Wednesday , August 19 2026
Breaking News

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले में अल्बर्टा पुलिस ने पांच साल लंबी जांच के बाद बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि साहिल की मौत कफ सिरप में जानलेवा दवा फेंटानिल मिलाकर पिलाने से हुई थी।इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ फर्स्ट-डिग्री मर्डर और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का मानना है कि यह जहरीला मिश्रण किसी अन्य युवक को देने की योजना के तहत तैयार किया गया था, लेकिन गलती से साहिल ने इसका सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अब पढ़ें क्या है पूरा मामला?

  • फेंटानिल मिला हुआ कफ सिरप पी लिया: 3 अप्रैल 2020 को साहिल ग्रेवाल (18) ने गलती से फेंटानिल मिला हुआ कफ सिरप पी लिया था। इसके तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 6 अप्रैल 2020 को साहिल ने दम तोड़ दिया।

  • पांच साल चली पुलिस जांच: अल्बर्टा RCMP की मेजर क्राइम यूनिट ने इस रहस्यमयी मौत की गहन जांच शुरू की। पुलिस को शुरुआती जांच में संदेह था कि यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश हो सकती है।

  • आरोपी ने जहरीला पदार्थ पहुंचाया था: लंबी जांच के बाद जुलाई 2025 में पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी मोहित संधू के खिलाफ फर्स्ट-डिग्री मर्डर और हत्या के प्रयास के आरोप दर्ज किए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पहुंचाया था।

  • निशाना कोई और था, शिकार साहिल हुआ: पुलिस के खुलासे के अनुसार, यह कफ सिरप मिश्रण कथित तौर पर कैलगरी निवासी जसकरण सिद्धू (25) के लिए तैयार किया गया था। हालांकि, जसकरण ने उस मिश्रण को न तो छुआ और न ही उसका सेवन किया। हालांकि दुर्भाग्यवश साहिल ने गलती से इस जहरीले मिश्रण का सेवन कर लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

  • जुलाई 2026 में दो और गिरफ्तारियां: जांच आगे बढ़ने के बाद जुलाई 2026 में पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। एडमॉन्टन निवासी हरमनजोत चंबड़ (24) को 22 जुलाई को गिरफ्तार किया गया, जबकि रॉकी व्यू काउंटी निवासी दलवीर सिद्धू (33) को 24 जुलाई को हिरासत में लिया गया।

इन दोनों आरोपियों के खिलाफ भी फर्स्ट-डिग्री मर्डर और अटेंप्टेड मर्डर के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। RCMP के अनुसार, मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ अब अदालत में सुनवाई शुरू होगी, जहां सभी आरोपों की न्यायिक जांच की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!