Monday , August 17 2026
Breaking News

कनाडा में अमृतसर के युवक की गाड़ियां फूंकी:दीवार पर लिखे ‘गो बैक’ के नारे; CCTV में खुद झुलसता दिखा आरोपी

अमृतसर , (PNL) : कनाडा के ओंटारियो प्रांत से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने प्रवासी भारतीय समुदाय में डर का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अमृतसर से संबंध रखने वाले एक युवक के घर और उसकी गाड़ियों को अज्ञात हमलावरों द्वारा निशाना बनाया गया। घटना उस समय हुई जब युवक अपने घर के अंदर मौजूद था।इसी दौरान हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों को आग लगाने की कोशिश की, जिनमें से दो वाहनों में आग लगाने में वे सफल रहे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे घर को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। इस घटना में एक आरोपी सीसीटीवी में आग लगाते समय झुलसता हुआ भी दिखाई दे रहा है।

पीड़ित पिछले 6 साल से बहन के साथ रह रहा था

बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक पिछले करीब छह वर्षों से अपनी बहन के साथ इस घर में रह रहा था और शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहा था। इस अचानक हुई घटना ने न केवल उसे बल्कि आसपास के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।

दीवार पर ‘Go Back’ नारे, नफरत की आशंका गहरी

सबसे गंभीर पहलू यह है कि इस हमले के दौरान हमलावरों द्वारा गो बैक जैसे नारे घर की दीवार पर लिखे गए। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह केवल आगजनी की घटना नहीं, बल्कि एक संभावित नफरत से प्रेरित हमला भी हो सकता है।

घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद घटना

पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिलने की उम्मीद है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!