Wednesday , September 9 2026
Breaking News

असम के जोरहाट में विमान हादसा, वायुसेना का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय वायु सेना की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का एक्सीडेंट हो गया है. वायुसेना के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था. घटनास्थल पर बचाव का काम जारी है. इस मामले में वायुसेना की तरफ से कहा गया है कि उन्हें और जानकारी का इंतजार है.

यह एयरक्राफ्ट AN-32 कार्गो प्लेन था, जिसका इस्तेमाल सामान पहुंचाने के लिए किया जाता था. यह हादसा तब हुआ जब एयरक्राफ्ट एयरबेस पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था. IAF ने कहा कि घटना स्थल पर बचाव और जांच का काम चल रहा है. जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पूर्वोत्तर में भारतीय वायु सेना के प्रमुख ठिकानों में से एक है. ये असम और इस पूरे क्षेत्र में हवाई अभियानों में अहम भूमिका निभाता है.

कहां होता है इसका इस्तेमाल?

AN-32 सोवियत डिजाइन का दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है. इसका इस्तेमाल भारतीय वायु सेना बड़े पैमाने पर करती है. इसका इस्तेमाल सैनिकों को लाने-ले जाने, और लॉजिस्टिकल सपोर्ट के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल खासकर भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके और सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे मुश्किल इलाकों और दूर-दराज की जगहों पर होता है.

AN-32 को मुश्किल हालात में भी बेहतरीन काम करने के लिए डिजाइन किया गया है. ये ज्यादा ऊंचाई वाले एयरफील्ड और गर्म ट्रॉपिकल मौसम में भी बढ़िया काम करता है. ये 7.5 टन तक का सामान, 50 यात्री या 42 पैराट्रूपर्स ले जा सकता है और दूर-दराज के इलाकों में सामान पहुंचाने के लिए इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है.

मार्च को रूटीन उड़ान के लिए निकला था

5 मार्च को दो सीटों वाला फाइटर एयरक्राफ्ट AN-32 जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन से एक रूटीन उड़ान के लिए निकला और शाम लगभग 7:42 बजे ग्राउंड कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया. उसके बाद, एयरक्राफ्ट को ट्रैक नहीं किया जा सका.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!