Thursday , July 9 2026
Breaking News

अवैध कालोनियों के खिलाफ सख्त हुए निकाय मंत्री बलकार सिंह, जालंधर में दो कालोनियों पर चलवाई डिच, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह अवैध कालोनियों के खिलाफ सख्त हो गए हैं। निकाय मंत्री के निर्देशों पर आज जालंधर नगर निगम की बिल्डिंग विभाग द्वारा अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मंगलवार को टीम ने एटीपी सुखदेव की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए अलीपुर और जालंधर एवेन्यू एक्सटेंशन में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। बता दें कि दोनों कॉलोनियों को नगर निगम द्वारा नोटिस दिया गया था, मगर फिर भी निर्माण काम नहीं रोका गया। जिसके चलते आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

बिल्डिंग विभाग के एटीपी-1 सुखदेव विशिष्ट ने बताया कि नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने शहर में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर सख्त हिदायतें दी थी। जिसे ध्यान में रखते हुए मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। टीन ने सबसे पहले अलीपुर में स्थित आजाद कॉलोनी पर कार्रवाई की। नगर निगम ने बुलडोजर के साथ करीब तीन एकड़ में बनी कॉलोनी को ध्वस्त किया।

जिसके बाद अगली कार्रवाई जालंधर एवेन्यू एक्सटेंशन में काटी गई एक अवैध कॉलोनी में की गई। इस दौरान जहां कॉलोनी की जहां सड़कों को तोड़ा गया। एटीपी सुखदेव ने बताया कि दोनों कॉलोनियों में बिना किसी मंजूरी काम चल रहा था।

बता दें कि बीते दिन पंजाब के निकाय मंत्री बलकार सिंह ने नगर निगम के कमिश्रनर गौतम जैन और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। जिसमें उन्होंने सख्त आदेश दिए थे कि शहर में जहां पर अवैध निर्माण हो रहा है, वहां पर कार्रवाई की जाए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे; हिमाचल में टूरिस्टों को नदी किनारे न जाने की एडवाइजरी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में 7 दिन पहले मानसून की एंट्री हुई थी, लेकिन अब …

मोहाली में निहंग जसदीप समेत 10 पर FIR:गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर मारपीट का मामला, कहा था- दोआबी का बंदा है, सबक सिखाओ

मोहाली , (PNL) : पंजाब के मोहाली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में करीब 10 …

लुधियाना में थार सवार ने आवारा कुत्ते को कुचला:विरोध करने पर डॉग फीडर्स को दिखाई पिस्टल; आरोपी चंडीगढ़ से आया था ससुराल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के हैबोवाल इलाके में एक थार चालक ने लापरवाही और तेजी …

कांग्रेस हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट:2 नेता चंडीगढ़ में AICC प्रभारी बघेल से मिलेंगे

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद …

जालंधर में एक्टिवा चुराते युवक को पकड़ा:पुलिस के देरी से पहुंचने पर भड़के लोग, बोले- नशे के कारण हो रही वारदात

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कबीर नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया, जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!