Sunday , October 11 2026
Breaking News

अमृतसर में पेट्रोल बम हमले के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:एक घायल; विदेश बैठे गैंगस्टर से जुड़े तार; रंगदारी न देने पर रची गई साजिश

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार रात भैणी गांव के पास हुई मुठभेड़ के बाद दो कथित हमलावरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला रंगदारी की धमकी से जुड़े हमले का है, जिसकी साजिश विदेश में बैठे एक गैंगस्टर ने रची थी। पुलिस के अनुसार, रविवार रात गांव पंडोरी वड़ैच निवासी विक्रम सिंह के घर पर तीन पेट्रोल बम फेंके गए थे। इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घर को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मामले के दो आरोपी मोटरसाइकिल पर भैणी गांव से बाओली गांव की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने रास्ते में नाकाबंदी कर दोनों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, रुकने की बजाय आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

घायल आरोपी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी गुरलाल सिंह के पैर में गोली लगी। वहीं, दूसरे आरोपी कृष्ण सिंह को बिना चोट के मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी गुरलाल सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रंगदारी न देने पर रची गई साजिश

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद करने का दावा किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले विक्रम सिंह को विदेश में बैठे एक गैंगस्टर की ओर से 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के लिए फोन आया था।

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही

पुलिस के अनुसार, पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि पेट्रोल बम हमला इसी धमकी को अंजाम देने के इरादे से किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, उनके अन्य साथियों और विदेश में बैठे गैंगस्टर से कथित संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!