Sunday , July 12 2026
Breaking News

अमृतसर : दरबार साहिब के अंदर युवती ने उलटे होकर किया योगासन, सिख समाज में रोष, तीन कर्मचारी सस्पेंड

अमृतसर, (PNL) : इंटरनेशनल योग दिवस पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में योगासन किए। अर्चना मकवाना नाम की इस इन्फ्लुएंसर ने इसके फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डाल दिए। जिसके बाद ये फोटो वायरल हो गए।

इसका पता चलते ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने कड़ा एतराज जताया। उन्होंने गोल्डन टेंपल की परिक्रमा ड्यूटी वाले 3 कर्मचारियों को सस्पेंड करते हुए जांच के आदेश दे दिए। वहीं अर्चना मकवाना के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को भी शिकायत दी है। हालांकि नाराजगी का पता चलने पर मकवाना ने इसके लिए माफी मांग ली।

उसने कहा कि उसे जानकारी नहीं थी कि गुरुद्वारा साहिब के अंदर योग करना गलत है। वे सिर्फ सम्मान दे रही थी और किसी को आहत नहीं करना चाहती थी। मैं इस गलती के लिए माफी मांगती हूं। वादा करती हूं कि भविष्य में कभी ऐसा नहीं करूंगी। मेरी माफी को स्वीकार किया जाए। मुझे समझने के लिए धन्यवाद। मकवाना ने वॉट्सऐप पर आडियो चैट जारी करते हुए कहा कि उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि कुछ लोग जानबूझ कर इस पावन स्थान की पवित्रता व ऐतिहासिक महत्ता को नजरअंदाज कर ओछी हरकतें करते हैं। हाल ही में एक लड़की की तरफ से की गई हरकत से सिख भावनाओं व मर्यादा को ठेस पहुंची है। जिसके लिए पुलिस को कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!