Tuesday , February 17 2026
Breaking News

अच्छी खबर : मनाली जाना हुआ आसान, अमृतसर से कुल्लू के लिए शुरू हुई सीधी उड़ान, पढ़ें पूरी खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : मनाली घूमने जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली से भुंतर एलायंस एयर के 48 सीटर जहाज ने रविवार को कुल्लू से अमृतसर के लिए उड़ान भरी। यानि कि अब मनाली जाने के लिए घंटों सफर करने की जरुरत नहीं है। महज एक घंटे में आप अमृतसर से कुल्लू और कुल्लू से एक घंटे में मनाली पहुंच जाएंगे। यह उड़ान हर सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को तीन दिन कुल्लू से अमृतसर और अमृतसर से कुल्लू के लिए चलेगी। इसका न्यूनतम किराया 1,999 रुपये प्रति सीट है।

दिल्ली से आई उड़ान 8:10 बजे भुंतर हवाई अड्डा से अमृतसर के लिए रवाना हुई। पहले ही दिन 28 यात्री कुल्लू से अमृतसर और अमृतसर से कुल्लू 15 लोग पहुंचे। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जहाज का वाटर कैनन के साथ स्वागत किया।

पहले ही दिन शानदार शुरुआत होने से एलायंस एयर के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी है। उड़ान से सैलानियों को कुल्लू-मनाली आने जाने में सुविधा मिलेगी। एलायंस एयर के स्थानीय मैनेजर मनीष कुमार ने कहा कि एक अक्तूबर से भुंतर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का ‘हर हर महादेव’ पोस्ट वायरल, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!